केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच भारत में सेवा है। आज भारत चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर है। वहीं आज भारत अपनी अखंडता कायम रखने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है।
आज भारत किसी से डरता नहीं है - सिंधिया
साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मानव संसाधन की शक्ति के आधार पर भारत विश्व पटल पर एक नक्षत्र के तौर पर उभरेगा। आज भारत किसी से डरता नहीं है। आज भारत अपनी अखंडता कायम रखने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है। आज भारत गरीबों और महिलाओं के उत्थान का भारत हैं। आज युवाओं को प्रोत्साहित करने का भारत है और उसी मानव संसाधन की शक्ति के आधार पर भारत विश्व पटल पर एक नक्षत्र के तौर पर उभरेगा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में।
कांग्रेस झूठ बोलती है - सिंधिया
इस बीच उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि, मप्र विस चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत के दावे कर रही है, लेकिन लोग घोषणाएं करने आते है और फिर चले जाते है। बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहते है। जिसका सबसे अच्छा उदाहरण कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में किए गए काम का है। वही जनता सब जानती है।