देश में लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल बना हुआ है। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज एमपी में प्रवेश कर चुकी है। आपको बता दें कि, राजस्थान से न्याय यात्रा ने एमपी के मुरैना में प्रवेश कर लिया है। इस बीच, राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है।
खुद राहुल गांधी कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, वो कहते हैं न्याय यात्रा लेकिन खुद राहुल गांधी भी कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं। कांग्रेस को इस हालत में पहुंचाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं। पहले भी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है और अब लोकसभा के चुनाव में वो जहां-जहां से गुजर रहे हैं वहां भी और पूरे मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी।
न्याय यात्रा पर रामेश्वर शर्मा का तंज
वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना
साधा है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, राहुल जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां भारतीय जनता पार्टी की जीतने की गारंटी हो जाती है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, यह भारत जोड़ों न्याय यात्रा नहीं भ्रष्टाचारियों को बचाने और देशद्रोहियों को संरक्षण की यात्रा है। इसके साथ ही रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, मोदी है तो जीत की गारंटी है। एमपी में 29 सीटों पर और देश में 370 सीटों पर जीत की गारंटी है।
Comments (0)