प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को खरगोन के बाद धार पहुंचे। पीएम मोदी मध्यप्रदेश में चौथे चरण के मतदान का प्रचार करने आए हुए हैं। मोदी ने धार की सभा में कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मध्यप्रदेश में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान चल रहा है और चौथे और अंतिम चरण का मतदान 13 मई को होगा। मोदी इंदौर, देवास, उज्जैन, खंडवा, रतलाम, खरगौन, मंदसौर और धार सीट को साधने के लिए आए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धार में इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।