अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में छाए रहने वाले लक्ष्मण सिंह एक बार फिर अपने बयान से चर्चाओं में आ गए है। कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने ही नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने इशारों ही इशारों में बुजुर्ग नेताओं के रिटायरमेंट लेने की नसीहत दी है।
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने आलकमान को फिर से नसीहत देते हुए कहा कि, कांग्रेस दलालों की वजह से चुनाव हार रही है। दलालों को कांग्रेस से भगाइये पार्टी सरकार बनाएगी।