मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार (27 दिसंबर) की रात एक डंपर से टकराने के बाद एक बस में आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई। साथ ही 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए है। वहीं इस हादसे के मामले में राज्य सरकार सख्त है। बस का न बीमा था और न ही फिटनेस। रोड टैक्स भी खत्म हो चुका था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना में जो जिम्मेदार है, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीडब्ल्यूडी और कृषि विभाग की समीक्षा बैठक टाल दी है। सीएम घायलों का हाल जानने गुना पहुंचे हुए हैं। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर पोस्ट कर लिखा कि, “मध्य प्रदेश के गुना में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।मध्य प्रदेश के गुना में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 28, 2023
Comments (0)