मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव जनपद में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर वनरक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया है। वनरक्षक ने क्षेत्र के जेसीबी मालिक पर कार्रवाई करने की बात कह कर रिश्वत मांगी थी। वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। शिकायतकर्ता सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि वनभूमि में पट्टे की जमीन पर जेसीबी से कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कांझर बीट वनरक्षक राम सिटोले ने जेसीबी मशीन पर कार्रवाई की धौंस बताई। इसके बाद मामले को रफा दफा करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी, नहीं तो मशीन जब्त कर लेने की बात कही। इसकी शिकायत लोकायुक्त को ससबूत के साथ की थी।
वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया।