भोपाल। मप्र में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य नगरीय निकाय चुनाव में दोनों प्रणाली लागू होंगी। इनमें नगर निगम चुनाव में जनता ही महापौर को सीधे चुनेगी यानी प्रत्यक्ष रुप से चुनाव होगा।
वहीं नगरपालिका और नगर परिषद के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। यानी यहां जनता नहीं बल्कि पार्षद ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस संबंध में सरकार ने आखिरी फैसला लिया है। सरकार ने संशोधित अध्यादेश को राजभवन भेज दिया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही इस पर मुहर लगेगी।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस पर गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जमकर हमला बोला, कहा- इस दिल के टुकड़े हजार हुए
गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस विषय पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, निकाय चुनाव पर नगर निगम महापौर के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे, नगर पालिका और परिषद के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे, जिसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है।
इस विषय पर कांग्रेस ने निकाय चुनाव में दोनों प्रणाली लागू करने को चुनाव टालने का कदम बताया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि दोनों प्रणाली लागू की गई हैं। अब बीजेपी के लोग ही कोर्ट जाएंगे। यह कदम चुनाव को टालने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा चुनाव प्रणाली की खिचड़ी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बयान – ग्वालियर चंबल का मेरे संसदीय क्षेत्र से निकट का संबंध
Comments (0)