नरेंद्र मोदी आज पीएम पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि, इस शपथ समारोह में देश-विदेश से करीब 8 हजार मेहमान शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी कल तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने विपक्ष पर तंज कसा है।
आज यानी की रविवार नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण पर मप्र की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में जश्न होगा।