लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब कांग्रेस मतगणना की तैयारियों में जुटी हुई है। 20 मई को ही कांग्रेस ने राजधानी भोपाल के पीसीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों को बुलाया था तो अब कांग्रेस उनके अभिकर्ताओं को बुलाने जा रही है। कांग्रेस ने 25 मई को भोपाल में अभिकर्ताओं की ट्रेनिंग रखी है, इसमें ट्रेनर द्वारा अभिकर्ताओं को मतगणना से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब कांग्रेस मतगणना की तैयारियों में जुटी हुई है। 20 मई को ही कांग्रेस ने राजधानी भोपाल के पीसीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों को बुलाया था तो अब कांग्रेस उनके अभिकर्ताओं को बुलाने जा रही है।