उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, 10 जून को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा घटना की समीक्षा की गई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, घटना में हुई करोड़ो के नुकसान की भरपाई दोषियों से करवाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बलौदाबाजार में हुई घटना के पीछे समाज से बाहरी लोगों का हाथ बताया है। शर्मा ने कहा कि, सामाजिक नहीं यह असामाजिक लोगों का काम है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बलौदाबाजार में हुई घटना के पीछे समाज से बाहरी लोगों का हाथ बताया है