गोपाष्टमी का पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार गोपाष्टमी का पर्व 9 नवंबर को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी इसलिए ही इस दिन गौ माता की सेवा की जाती है। कहा जाता है कि अगर कोई भी गोपाष्टमी के दिन सच्चे मन से पूजा पाठ के साथ व्रत कथा का पाठ करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये पर्व मुख्य रूप से भगवान कृष्ण की नगरी गोकुल, मथुरा, ब्रज और वृंदावन में मनाया जाता है। वहीं इस मौके पर सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।
सीएम ने किया पोस्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की मंगलकामना दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगत का कल्याण करने वाली गौमाता से विश्वमांगल्य की प्रार्थना कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं वैभव की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गौमाता की सेवा एवं गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।गावो विश्वस्य मातरः
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 9, 2024
संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं।
जगत का कल्याण करने वाली गौमाता से विश्वमांगल्य की प्रार्थना करता हूँ, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें।
मध्यप्रदेश सरकार निरंतर गौमाता की सेवा… pic.twitter.com/yytGMsnjjL