बैतूल , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर बैतूल में जल-गंगा संवर्धन अभियान का शुभांरभ किया। इस दौरान सीएम मोहन ने बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने प्रदेश में गरीबों के लिए 3 करोड़ नए पक्के मकान बनाने की घोषणा की। साथ ही 347 करोड़ रुपए की लागत के 1008 कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुलताई में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ने मानव जीवन में जल तत्व को सर्वोपरि माना है। संपूर्ण सृष्टि हो या मानव देह सभी में जल ही जीवन का आधार है। जिस प्रकार पृथ्वी की हरितिमा को नदियां जीवन प्रदान करती हैं, उसी प्रकार मानव देह के संचालन में जल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनुष्य के विचारों पर भी जल का बहुत अधिक प्रभाव रहता है। जीवन में जल की महत्ता को स्वीकारते हुए ही प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक जल-गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर बैतूल में जल-गंगा संवर्धन अभियान का शुभांरभ किया
Comments (0)