Bhopal: बीजेपी अपने मिशन-23 की रणनीति में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।(MP BJP) सूत्रों के मुताबिक एमपी में 65 साल या इससे अधिक उम्र के बीजेपी विधायकों और टिकट के दावेदारों की राह इस बार मुश्किल हो सकती है। केंद्र से मिले संकेतों के बाद उम्रदराज नेताओं की सूची तैयार हो रही है।प्रदेश स्तर से सूची अप्रैल में ही तैयार कर ली जाएगी। बता दें कि 2018 के चुनाव से पहले क्राइटेरिया तय नहीं हुआ था, लेकिन पहली बार इस तरह की सूची टिकट की कवायद शुरू हो रही है।
पिछले चुनाव में 53 विधायकों के टिकट कटे थे
2018 के चुनाव से पहले 165 विधायकों में से भाजपा ने 53 विधायकों के टिकट काटे थे। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में कई विधायकों के टिकट कटे हैं। गुजरात में भी काफी परिवर्तन हुआ था। यही संभावनाएं मप्र में भी बन रही हैं।
विधानसभा अध्यक्ष और नौ मंत्री अधिक उम्र के
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गिरीश गौतम के अलावा नौ मंत्री हैं,(MP BJP) जिनकी आयु 65 या इससे अधिक है। मंत्रियों में तुलसी सिलावट, प्रेम सिंह पटेल, रामखेलावन पटेल, देवड़ा, प्रभुराम चौधरी और बिसाहूलाल सिंह शामिल हैं।
Comments (0)