खंडवा, स्कूल चलें हम अभियान के भविष्य से भेंट वार्ता कार्यक्रम के तहत अफसर और नेताओं ने अपनी पसंद की स्कूलों में मोटिवेशनल क्लास ली। अफसरों ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव शेयर किए और उन्हें जीवन में सफलता का मूल मंत्र बताए। एसपी मनोज कुमार राय, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी समेत 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी क्लास लेने के लिए स्कूलों में पहुंचे। सभी ने छात्रों को प्रेरित किया।
एसपी बोले : सरकारी स्कूल में पढ़कर पहली बार में ही आईपीएस की परीक्षा क्लीयर किया, एसपी ने छात्राओं को मन पसंद क्षेत्र चुनने के लिए प्रेरित किया