छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा की घटना पर नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहाँ साय सरकार दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रही हैं तो दूसरी ओर विपक्षी दल लगातार राज्य की बीजेपी सरकार पर हमलावर बनी हुई हैं।
पिछले दिनों बलौदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन और घेराव कार्यक्रम के बाद मौजूद भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय और एसपी दफ्तर समेत सैकड़ो वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था।