छतरपुर, बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र बनने से मानसून सिस्टम फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार की रात से बुधवार की दोपहर 2 बजे तक लगातार बारिश हुई। 24 घंटे में जिले में औसत 5 इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से बकस्वाहा इलाके के बम्होरी गांव में जलभराव होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 50 लोगों को निकाला गया। वहीं, धसान नदी में फंसे 4 लोगों और सुक्कू नदी में फंसे 1 युवक और भगवा के खेड़ी गांव में नदी में फंसे एक ही परिवार के 5 सदस्यों को रेस्क्यू कर निकाला गया। दोपहर बाद बारिश का सिलसिला कुछ थमा, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे तक जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में अवदाब का क्षेत्र बनने से मानसून सिस्टम फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार की रात से बुधवार की दोपहर 2 बजे तक लगातार बारिश हुई। 24 घंटे में जिले में औसत 5 इंच बारिश दर्ज की गई।