भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए जल्द प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। गुरुवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात तक जारी रही। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई नामों पर अंतिम मुहर लग गई है एक- दो दिन में भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कमजोर सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी पहले उतार सकती है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए भी लगातार तैयारी कर रही है।
मध्य प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए जल्द प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
Comments (0)