भोपाल: मध्य प्रदेश BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है। इसी के साथ 29 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो सकती है। जिसमें से 10 से 12 प्रत्याशियों के नाम की भाजपा जल्द घोषणा कर सकती है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा इस बार जातिगत समीकरण के साथ चेहरे तय करेगी। इसमें छिंदवाड़ा, मंडला, धार, खंडवा समेत अन्य सीटे हैं। वहीं, सुरक्षित सीटों पर पार्टी बाद में प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।
मध्य प्रदेश BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है
Comments (0)