BJP अब मिशन लोकसभा चुनाव 2024 पर लग गई हैं। पीएम मोदी को तीसरी बार केंद्र के सिंहासन पर विराजमान करने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में एमपी में सरकार बनने के बाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी शुरु कर दी है। इधर, डबरा से लगातार 2 चुनाव हारने के बाद इमरती देवी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है और पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।