लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर शाम 6 बजे तक 66.12% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोट कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह के संसदीय क्षेत्र राजगढ़ में डाले गए। यहां 72.99% वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सीट विदिशा में 70.35% तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट गुना में 69.34% वोटिंग हुई। सबसे कम भिंड सीट पर 52.91% मतदान हुआ।

Comments (0)