CG News : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम यानी कि उपमुख्यमंत्री होंगे अब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव| बता दें कि दिल्ली में आयोजित अहम बैठक बाद जारी किया गया लेटर | बैठक के बाद दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मिले थे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सहदेव आईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी कर दी स्वास्थ्य मंत्री के डिप्टी सीएम बनने की जानकारी बता दे की अब अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है|
महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तंज कसते हुए दी बधाई –

डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया
सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में।
बाक़ी 4 महीने के लिए महाराज जी को बधाई।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा-शाही और एकला चलो की नीति
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हिटलर शाही और एकला चलो की नीति से जनता त्रस्त है और कांग्रेस के अंदर इसको लेकर अंतर कलह मचा हुआ था। उस दागदार चेहरे को साफ करने के लिए अपमानजनक ढंग से 3 माह के लिए टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार कांग्रेस पार्टी का नहीं- साव
टीएस सिंहदेव को डिप्टी CM बनाए जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार मुख्यमंत्री का है, राज्यपाल का है। जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे 4 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है। चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतरकलह को मिटाने का यह प्रयास किया है।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का, नशे का, अराजकता का गढ़ बना रखा है जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है। इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।
कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने की बात पर अमल करती है- अमरजीत भगत
मंत्री अमरजीत भगत ने AICC के मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से साबित हो जाता है की कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने की बात पर अमल भी करती है लेकिन भाजपा में तो किसी को पद से हटाकर अगले को बैठाए जाने की बात कहते हुए तंज कसा कि विश्व आदिवासी दिवस के ही दिन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जो की आदिवासी वर्ग से ही आते है उन्हे हटा दिया गया।
Comments (0)