मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के रहवासियों को अब और अच्छी स्वास्थ्य सेवाए मिलेंगी। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश को 543 आयुर्वेदिक डॉक्टर मिलेंगे। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चयनित डॉक्टरों की सूची जारी की है
भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सतना, रीवा, जबलपुर्र, ग्वालियर, खंडवा, धार, झाबुआ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में नए डाक्टरों को किया जाएगा पदस्थ। आयुर्वेदिक डाक्टर की पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2022 को हुई थी। परिणाम आने के बाद इस वर्ष दो जनवरी से 15 फरवरी तक साक्षात्कार हुए।
इनमें अनारक्षित श्रेणी के 188, अनुसूचित जाति के 110, अनुसूचित जनजाति के 138, अन्य पिछड़ा वर्ग के 97, ईडब्ल्यूएस के 69 समेत 602 डाक्टरों की सूची जारी होनी थी। पर 543 डाक्टर ही हो सके चयनित।
Comments (0)