सिंहस्थ के कामों की स्वीकृति दी जाएगी
इस बजट में पूंजीगत निवेश में 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया जा सकता है। लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, सिंहस्थ, गेहूं पर 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, मोटे अनाज और पशुपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त राशि विभागों को आवंटित की जाएगी। 2028 में होने वाले सिंहस्थ के कामों की स्वीकृति दी जाएगी। लगभग नौ हजार करोड़ रुपए सड़क, पुल-पुलिया और भवनों के लिए रखे जा सकते हैं।विधानसभा चुनाव के पूर्व स्वीकृत सड़को को बजट में शामिल करने के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की कुछ सड़कों को मुख्य जिला मार्गों में शामिल कर बनाया जाएगा। बजट में विंध्य नर्मदा एक्सप्रेस-वे, अटल प्रोग्रेस-वे के साथ इंफ्रा पर 30 हजार करोड़ से अधिक देने की तैयारी है। प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास, आयुष्मान सहित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नल जल योजना, विशेष पिछड़ी जनजाति जैसे बैगा, भारिया और सहरिया के लिए जनमन योजना में राशि संबंधित विभागों को दी जाएगी। लोकसभा चुनाव के कारण सरकार ने एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया था।