इंदौरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जनवरी महीने के अंत तक मेट्रो से सफर कर पाएंगे। सुपर कॉरिडोर पर 5.9 किमी के कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ेगी। मेट्रो रेल प्रबंधन द्वारा पांच से छह मेट्रो कोच के साथ संचालन करने की संभावना है। यात्रियों की संख्या के आधार पर मेट्रो चलाने का समय तय होगा। गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन 3 तक के लिए न्यूनतम किराया दस रुपये होगा।
सूत्रों के अनुसार, कुछ समय के लिए मेट्रो में फ्री में सफर करने का मौका लोगों को मिलेगा। मेट्रो रेल प्रबंधन यात्रियों की सुविधा के लिए कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी में है। जनवरी के दूसरे हफ्ते में दिल्ली की कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी टीम जांच के लिए आएगी।
30 दिसंबर तक मेट्रो रेल प्रबंधन को सीएमआरएस को दस्तावेज भेजने है। इसके बाद जनवरी में मेट्रो कोच के निरीक्षण के लिए टीम आएगी।

Comments (0)