मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के कहर से लोग परेशान है। प्रदेश में गर्मी ने कई जिलों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को गुना जिला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने 23 मई से 26 मई तक कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में ऑरेंज अलर्ट। हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, गुजरात और मध्य प्रदेश में 26 मई तक हीटवेव की स्थिति का अनुमान है। जबकि उत्तर प्रदेश में 24 मई से 26 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में भी 25 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के कहर से लोग परेशान है। प्रदेश में गर्मी ने कई जिलों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को गुना जिला सबसे गर्म रहा।
Comments (0)