मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ भारी बारिश का दौर जारी है, जिसने मंडी में सब्जियों की आवाजाही प्रभावित की है। बात करें प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की देवी अहिल्या बाई होलकर थोक मंडी की तो यहां प्याज की आवक कम रही। मंगलवार के मुकाबले करीब 40 हजार बोरी आवक घटी और 60 हजार बोरी माल ही मंडी पहुंचा। यही कारण रहा कि प्याज के दाम में 150-200 रुपए की मजबूती देखी गई। प्याज के भाव ऊपर में 3600-3800 रुपए बिका। आलू की आवक भी सिर्फ 10 हजार बोरी ही रही।
प्याज, आलू और लहसुन की आवक कम रही, जिससे इनके दामों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी देखने मिली।