लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तोहफा दिया है। दरअसल, एमपी सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। स्कीम के तहत हर महीने की 10 तारीख को राशि जारी होती है, लेकिन प्रदेश की आधी आबादी को चार दिन पहले ही सौगात दी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही डॉ मोहन यादव की सरकार ने लाड़ली बहनों को तोहफा दिया। एमपी सरकार ने योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत 1250 रुपए लाभार्थी बहनों के खाते में भेज दिए गए है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तोहफा दिया है। दरअसल, एमपी सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है।