मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। इससे पहले आज यानि की गुरुवार, 30 नवंबर को मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को औपचारिक विदाई दी जाएगी और इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीरा राणा का प्रभारी मुख्य सचिव के रूप में परिचय करवाया गया।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दावा किया है कि, एमपी में बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।