मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 मार्च को कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में रामलला के दर्शन के दौरान मोहन कैबिनेट साथ रहेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट को अपना कार्यक्रम भेजा था। राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने सरकार को 4 मार्च का समय दिया है। कैबिनेट विशेष विमान के द्वार अयोध्या पहुंचेगी।
सभी वर्गों के प्रभुत्व लोग शामिल हुए थे
बता दें कि 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान की भूमिका में थे। इस कार्यक्रम में संत, सेलिब्रिटी और खेल जगत समेत सभी वर्गों के प्रभुत्व लोग शामिल हुए थे। हालांकि, प्रोटोकॉल के चलते कम ही लोगों को न्योता भेजा गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए अयोध्या जाने का ऐलान किया था।
फ्लाइट के द्वारा अयोध्या जा सकेंगे
मध्य प्रदेश से भक्त अब फ्लाइट के द्वारा अयोध्या जा सकते हैं। चार साल बाद भोपाल से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। यह फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी और भोपाल से लखनऊ के बीच उड़ेगी। यह सप्ताह में 5 दिन भोपाल से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी। लखनऊ उड़ान शुरू होने से भोपाल से अयोध्या जाने वाले भक्तों को भी सुविधा मिलेगी। भक्त लखनऊ से डेढ़ घंटे में सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंच सकते हैं। इंडिगो ने भोपाल लखनऊ उड़ान सप्ताह में पांच दिन चलाने का निर्णय लिया है।
Comments (0)