राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारत न्याय यात्रा करेंगे। यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी और समापन मुंबई में होगा। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि देश में हो रही तानाशाही के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा मध्य प्रदेश आएगी हम इस यात्रा का स्वागत करेंगे। पीसीसी चीफ ने कहा कि हर वह व्यक्ति जो देश में इंसानियत और इंसाफ पसंद करता है, वह इस यात्रा में शामिल होगा। बीजेपी के यात्रा को लोकसभा से जोड़कर बताने पर पटवारी ने कहा कि इस यात्रा को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखने पर किया। यह यात्रा हार और जीत के लिए नहीं निकाली जा रही है.
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारत न्याय यात्रा करेंगे। यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी और समापन मुंबई में होगा।
Comments (0)