देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मनमोहन सिंह ने दिल्ली AIIMS में आखिरी सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 26, 2024
आरबीआई के गवर्नर, देश के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे… pic.twitter.com/GJn6KiZJYy
Comments (0)