छतरपुर, गेहूं खरीदी का कार्य 31 मई तक किया जाना है। इस वर्ष कम पैदावार की समस्या हो या अन्य कारण हों लेकिन किसानों की खरीदी केन्द्रों में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई दे रही। अब तक 1809 किसानों से एक लाख 20 हजार 495 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है जबकि 735 किसानों से 25584 क्विंटल सरसों की खरीदी हुई है।
सरसों खरीदी के लिए 22 केन्द्रों को निर्धारित किया गया है लेकिन सिर्फ 14 केन्द्रों में ही सरसों की खरीदी की जा रही है। शासन की ओर से सरसों का बाजार मूल्य 5650 रूपए निर्धारित किया गया है जबकि बाजार में 4800-4900 में सरसों की बिक्री हो रही है। जिले में बनाए गए गेहूं खरीदी के 80 केन्द्रों में से 37 केन्द्रों में अब तक करीब सवा लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। छतरपुर मण्डी में बनाए गए खरीदी केन्द्र के ज्ञान प्रकाश सुल्लेरे ने बताया कि किसानों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा पानी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। टोकन के माध्यम से किसानों से गेहूं एवं सरसों खरीदा जा रहा है।
अब तक 1809 किसानों से एक लाख 20 हजार 495 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है जबकि 735 किसानों से 25584 क्विंटल सरसों की खरीदी हुई है