CG NEWS : रायपुर। इन दिनों देश में चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक पांच चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। आखिरी के दो चरणों की वोटिंग होनी है। लिहाजा चुनाव आयोग अब मतगणना की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है। 4 जून को मतगणना पूरे देश में एक साथ कराई जाएगी, लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कई राज्यों में हुए हैं, लिहाजा सभी की काउंटिंग एक साथ होगी।
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के भी 50 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी मतगणना के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में पर्यवेक्षक बनकर निगरानी करेंगे। अविनाश चंपावत को नागालैंड, CR प्रसन्ना को उत्तरप्रदेश, भीम सिंह को दिल्ली, डॉ प्रियंका शुक्ला को तेलंगाना, कुलदीप शर्मा को बिहार, विनीत नंदनवार को हिमाचल प्रदेश, संजीव झा को महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर बनाया गया है।
छत्तीसगढ़