उज्जैनः मध्य प्रदेश में लहसुन की आसमान छूती कीमतों की वजह से कुछ किसानों को सीसीटीवी लगाने और तो और बंदूकधारी गार्डों को काम पर रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही खुदरा और थोक बाजार में लहसुन की उछाल मारती कीमतों के बीच किसान अपनी उपज को चोरों से बचाने में जुटे हैं। कई किसानों का कहना है कि राज्य के खुदरा बाजार में लहसुन की कीमतें 400 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गयी हैं जबकि थोक बाजारों में लहसुन की कीमत 30 से 35 हजार रुपये प्रति क्विंटल के बीच है।
मध्य प्रदेश में लहसुन की आसमान छूती कीमतों की वजह से कुछ किसानों को सीसीटीवी लगाने और तो और बंदूकधारी गार्डों को काम पर रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।