सतना। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने सतना रेलवे स्टेशन में कैंसर से पीड़ित एक महिला की जान बचा ली। दरअसल, कैंसर पीड़ित महिला का अचानक सफर के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया था, जिससे उसकी सांसें उखड़ने लगी। लेकिन मौके पर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नया ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रेन के कोच में पहुंचाकर महिला की जान बचा ली।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के रहवासियों को महंगाई का बूस्टर डोज, सांची के प्रोडक्ट हुए महंगे
गुरुवार दोपहर जबलपुर से लोकमान्य तिलक-पाटलीपुत्र सुपरफास्ट ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी, तभी इस ट्रेन के AC-2 टायर में सफर कर रही 42 वर्षीय कैंसर पीड़िता यात्री संचिता की सांसे उखड़ने लगी। कैंसर से पीड़ित इस महिला को परिजन मुंबई से इलाज कराकर वापस घर पाटलीपुत्र बिहार लेकर जा रहे थे। लेकिन सफर के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया।
ये भी पढ़ें- ओबीसी को आरक्षण नहीं मिला, उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार- मंत्री भूपेन्द्र सिंह
जिसके बाद महिला के परिजनों ने ट्रेन के कंडक्टर से संपर्क कर मेडिकल सहायता मांगी। कंडक्टर ने तुरंत जबलपुर कंट्रोल रूम और अधिकारियों को इस विषय में जानकारी दी। जिसके बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने तुरंत सतना के स्टेशन मैनेजर वाणिज्य अवध गोपाल मिश्रा को निर्देशित किया कि ट्रेन के सतना पहुंचने से पहले नया ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सक के साथ कैंसर पीड़ित महिली को अटेंड किया जाए।
अधिकारियो के निर्देश पर सतना में रेलवे कर्मचारी तुरंत बाजार से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर लाए और रेलवे के डॉ. एस सतीश ने जांच करके नए सिलेंडर को लगाकर महिला को ऑक्सीजन सप्लाई की, जिससे उसकी जान बच सकी। रेलवे के इस प्रशंसनीय कार्य पर वातानुकूलित कोच के सभी यात्रियों ने सराहना की।
Comments (0)