CG News : दिल्ली में छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाई कमान की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद कुमारी शैलजा ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की स्थिति और आने वाले चुनावों को लेकर अपनी योजना पर विस्तार से चर्चा की। हमारी सरकार ने उम्मीदें पूरी कीं और भविष्य में हम मिलकर काम करेंगे। और चुनाव लड़ेंगे हम संविधान के मूल्यों को कायम रखेंगे बीजेपी सिर्फ धर्म की बात करेगी और उनका एजेंडा लोगों को गुमराह करना है हम बीजेपी के जाल में नहीं फंसेंगे कांग्रेस की विचारधारा हमारी ताकत और मार्गदर्शक है।
छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा...