मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा को राज्य में प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद मप्र के मुख्यंमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट। किया है। शिवराज ने लिखा है- भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय। केंद्रीय मंत्री ज्योातिरादित्य सिंधिया शिवराज से मिलने पहुंचे और गर्मजोशी से बधाई दी। सीएम शिवराज ने अपने परिवार के साथ बालकनी में खड़े होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया।
सीएम शिवराज ने मीडिया से बातचीत में भी कहा कि एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी। इस जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को है। हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।
सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सेवा और सुशासन की जो हमारी सरकार है, जनता का पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा...मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा को राज्य में प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद मप्र के मुख्यंमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट। किया है। शिवराज ने लिखा है- भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय। केंद्रीय मंत्री ज्योातिरादित्यह सिंधिया शिवराज से मिलने पहुंचे और गर्मजोशी से बधाई दी। सीएम शिवराज ने अपने परिवार के साथ बालकनी में खड़े होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया।
Comments (0)