MP Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में सोमवार को मालवा-निमाड़ अंचल की आठ लोकसभा सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें 1.63 करोड़ मतदाता 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्णय करेंगे। मतदान के लिए 18 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत अन्य बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना-अपना मतदान किया।
MP Lok Sabha Election 2024: एमपी में चौथे चरण के लिए 8 सीटों पर वोटिंग जारी, देंखे किस प्रत्याशी ने कहां किया मतदान