राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बीहर नदी के किनारे बनाए गए रिवर फ्रंट का शनिवार को लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रीवा के लिए यह अनुपम सौगात है। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कार से रिवरफ्रंट का निरीक्षण करते हुए पंचमठ धाम पहुंचकर शिवमंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को प्रकृति के बीच समय बिताने का अच्छा स्थान मिलेगा। इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद रहे।
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रीवा में बीहर नदी के किनारे बनाए गए रिवर फ्रंट का का लोकार्पण कर दिया, यह मध्य प्रदेश का पहला रिवर फ्रंट है, इसके पहले चरण में 1600 मीटर का कार्य पूरा, ग्रेविटी वाल, पाथवे, ग्रीन-टी एरिया का निर्माण किया गया है