किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा को लेकर मोहन सरकार ने चिंता जताई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रह रहे प्रदेश के छात्रों से फोन पर बात की। हर मदद का भरोसा दिया। उन्होंने विवेक शर्मा, रोहित पांचाल, रवि सराठे से बात कर वहां की जानकारी ली। मप्र से 1200 व देश से 30 हजार विद्यार्थी किर्गिस्तान में पढ़ाई कर रहे हैं। वहां स्थानीय विवाद से अशांति पैदा हुई है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में रह रहे मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।