मध्य प्रदेश में एक तरफ विधानसभा मानसून सत्र में सियासी पारा हाई है तो दूसरी तरफ अमरवाड़ा उपचुनाव का प्रचार इसे और धार दे रहा है। अब अमरवाड़ा में कमलनाथ की भी एंट्री हो रही है। जिससे सियासी उबाल आने की पूरी संभावना है। क्योंकि अमरवाड़ा में पहली बार कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की जोड़ी साथ में प्रचार करती हुई नजर आएंगी। अब तक जीतू पटवारी ने अकेले ही कमान संभाल रखी थी। लेकिन अब कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह इनवाती के समर्थन में सभा करेंगे। कमलनाथ अगले कुछ दिनों तक लगातार यहां प्रचार करेंगे।
मध्य प्रदेश में एक तरफ विधानसभा मानसून सत्र में सियासी पारा हाई है तो दूसरी तरफ अमरवाड़ा उपचुनाव का प्रचार इसे और धार दे रहा है।