केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के जबलपुर और आसपास के जिलों के विमान यात्रियों को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से इंडिगो जबलपुर से मुंबई के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। वहीं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से दिल्ली में मुलाकात के दौरान स्पाइसजेट के प्रबंधन ने भी जबलपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए तीन महीने में नियमित उड़ानें शुरू करने का आश्वासन दिया है।
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के जबलपुर और आसपास के जिलों के विमान यात्रियों को खुशखबरी दी है।