MP Election: खबरें आ रही हैं कि, जल्द ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। आपको बता दें कि, कांग्रेस ने ट्वीट करके सीएम ममता को प्रचार के लिए न्यौता भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी इंदौर 1 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ लड़ रहे कांग्रेस नेता संजय शुक्ला के लिए वोट मांग सकती हैं। अगर ममता ने न्यौता कबूला तो वो इंदौर-1 विधानसभा में विजयवर्गीय के खिलाफ लड़ रहे संजय शुक्ला के लिए वोट मांगती दिखेंगी।
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को मप्र विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए न्यौता भेजा है।