Congress Vachan Patra In MP: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे ही नेताओं के बीच बयान बाजी बढ़ता जा रहा है। बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बीच अब खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिलने लगा है। वहीं आज कांग्रेस ने राजधानी के रविंद्र भवन में अपना वचन पत्र जारी किया। जिसमें 1290 घोषणाएं की। कांग्रेस के वचन पत्र को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधा है।
कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के वचन पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है। साथ ही शायराना अंदाज में कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस वचन पत्र के जरिए प्रदेश के साथ धोखा देने का काम कर रही है, 15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की नोकझोंक को लेकर कहा कि, श्रीमान 76 और 77 के बीच कपड़ा फाड़ राजनीति चल रही है। इससे कांग्रेस की अंतर कलह के बारे में पता चलता है। यह एक साथ होने का दिखावा कर रहे थे। आज सबके सामने इनका द्वंद सामने आ गया है।
15 महीने प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार देखी है
वीडी शर्मा ने कहा कि, यह वही मिस्टर बंटाधार है जो मंच पर नहीं आते, जो जनता के सामने नहीं आते,
जनता के सामने आने से पहले कहते हैं, मैं जनता के सामने जाऊंगा तो जनता वोट काट देगी। मिस्टर बंटाधार जो प्रदेश में दुर्व्यवस्था का दौर लेकर आए उनको कमलनाथ ने पावर ऑफ अटॉर्नी दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, 2018 में राहुल गांधी ने वचन देकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा देने का काम किया, 15 महीने प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार देखी है। कांग्रेस 2018 में झूठ के वादे कर सत्ता में बैठी थी, 4000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके एक भी रुपए नहीं दिया। वहीं भाजपा ने सीखो कमाओ योजना के तहत युवाओं को 8 से 10 हजार रुपए देने का काम किया।
कांग्रेस की प्रवृत्ति अपराध की है
कपड़ा फाड़ राजनीति को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना साधते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस की प्रवृत्ति अपराध की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरी सभा में कपड़े फड़वाने की बात कर रहे हैं। इससे कांग्रेस की अंतर्कलह का पता चल रहा है । कांग्रेस लगातार झूठ बोलकर देश में झूठ की मशीन बन गई है। कांग्रेस सिर्फ झूठ, परिवार बाद, भ्रष्टाचार, अपराध की गारंटी है । उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का वचन पत्र झूठ कपट का वचन पत्र है।
Comments (0)