भोपाल स्थित जल संसाधन विभाग के ईएनसी कार्यालय में हुई बैठक में मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने विभागीय अधिकारीगण के साथ संबंधित विषयों पर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख अभियंता शिरीष मिश्रा, सभी कछारों के मुख्य अभियंता और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
विभागीय समीक्षा की
जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने प्रमुख अभियंता जल संसाधन कार्यालय में विभागीय समीक्षा की, इस दौरान निर्देश देते हुए कहा- निर्माणाधीन सभी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य तेज गति से हो, उच्चगुणवत्ता युक्त हो तथा समयावधि में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं में लाभांवित होने वाले गांवों के नाम एवं किसानों की संख्या सहित जानकारी संकलित की जाए।1.परियोजनाओं से सिंचाई के अलावा किसानों एवं वहाँ स्थापित उद्योगों को होने वाले लाभ रोजगार आदि का आंकलन भी किया जाए।
2.किसानों से जल-कर वसूली कार्य में मूल राशि ही जमा करवाने और पैनल्टी माफ किए जाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।