मध्य प्रदेश के जबलपुर में चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर इन दिनों का चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन पोस्टरों पर लिखा है कि एसडीएम गोरखपुर रिश्वतखोर चोर हैं. जबलपुर की गोरखपुर तहसील भ्रष्टाचारियों का अड्डा है. इन पोस्टर में नीचे सौजन्य से प्रताड़ित जनमानस लिखा है. इस तरह के पोस्टर और पंपलेट जबलपुर के कई स्थानों पर लगाए गए हैं, जो अब शहर भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन पोस्टरों को करीब 8 दिन पहले रात के अंधेरे में लगाया गया है
शहर के चौक-चौराहों में एसडीएम रिश्वतखोर और चोर हैं के पोस्टर लगे हैं. इन पोस्टर के नीचे सौजन्य से प्रताड़ित आमजन लिखा है. इन पोस्टरों के बाद पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है