विधानसभा चुनाव के परिणामों की भाजपा और कांग्रेस को बेसब्री से प्रतीक्षा है। दोनों के अपने-अपने दावे और आंकलन हैं। मतगणना पर दोनों दल लगातार नजर रखेंगे। इसके लिए प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को पूरी गंभीरता से मतगणना स्थल पर सुबह से ही जुटने को कहा गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला शुक्रवार को भोपाल पहुंच गए हैं। वह मतगणना को लेकर पार्टी की तैयारियों को परखेंगे। कमल नाथ भी शनिवार को भोपाल पहुंच जाएंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसके पहले भी इसी सप्ताह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने बैठक लेकर मतगणना के दौरान सक्रिय रहने के लिए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से कहा था।

Comments (0)