सीहोर के शरबती गेहूं के बाद अब सीहोरी अमरूद भी देश भर के बाजार में धूम मचाएगा। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार सीहोर में प्रयोग कर रही है। गेहूं, सोयाबीन और चने के साथ जिले में 50 करोड़ रुपए की लागत से दो हजार एकड़ में अमरूद का बगीचा लगाने की कार्ययोजना बनाई है।
अमरूद की खेती के लिए 200 पंचायत को 16 क्लस्टर में बांटकर किसानों का चयन किया जा रहा है। हर पंचायत से करीब 10 किसानों को क्लस्टर में लिया जाएगा। खास यह है कि सरकार न केवल किसानों को अमरूद की खेती के लिए एक एकड़ पर 1.80 लाख रुपए देगी, बल्कि फसल को बेचने के लिए मार्केटिंग भी करेगी।
सीहोर के शरबती गेहूं के बाद अब बाजार में छाने को तैयार हो रहा सीहोर का अमरूद, पहले साल में ही 4.15 लाख अमरूद के पौधे लगाने की तैयारी