मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। प्रदेश में चार चरणों में चुनाव संपन्न हो चुके है। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब चार जून को होगा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनावों को लेकर अपना मत शेयर किया है। कमलनाथ ने अपने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस की जीत का दावा किया है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है।