मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से बागेश्वर धाम नहीं आने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि घर में ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। पंडित शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं के साथ हुए दुखद हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देने और घायलों के जल्द स्वास्थ्य की कामना करने की अपील श्रद्धालुओं से की है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से बागेश्वर धाम नहीं आने की अपील की है।